
शहर के बाईपास रोड गायत्री नगर एकता पथ में राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी के रिश्तेदार सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ललिता कुमारी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मृतक के नाम उनकी आत्मा की शांति के लिए पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा जब घर में माता-पिता या कोइ भी बड़े बुजुर्गों का सर से साया हट जाए तो पर्यावरण धर्म के तहत मृतक के नाम लगाए गए पौधे न सिर्फ जीवन में सम्बलता प्रदान करता है बल्कि उनकी यादगार को भी मजबूती प्रदान करता है।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में पौधों को देव तुल्य मानकर उसे पूजा करने का विधान है। क्योंकि एक वृक्ष से समस्त धरती और ब्रह्मांड पर रहने वाले कई जीवो को अनेकों लाभ मिलता है। जिसका उपभोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं । इसका प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथों में भी उल्लेखित है।
श्राद्ध कर्म में मृतक ललिता कुमारी की बहन श्रीमती मंजू देवी पति रामनाथ चंद्रवंशी , पूर्व सांसद घूरन राम,के डी सिंह ,हृदयानंद मिश्रा, जुगल किशोर चंद्रवंशी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी , पत्रकार संजय पांडेय ,धनंजय पासवान, उमाशंकर सिंह,महावीर सिंह चंद्रवंशी, सुरेश जैन,साहिल साहनी, श्रवण प्रसाद गुप्ता, रामदेव प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद , विनोद सोनी , धीरेंद्र कुमार सिंह, रोशन कुमार, धनंजय सिंह, प्रदीप कुमार, सुलेमान अंसारी,सत्यनारायण यादव, जियाउद्दीन अंसारी, अजय यादव, सुदर्शन राम समेत शहर के कई प्रमुख लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 338
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
