
मेदिनीनगर : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सगालीम - आसेहार मुख्य सड़क के हालात के लिए पांकी के पूर्व और वर्तमान विधायक दोनों दोषी हैं दोनों को इस इलाके के लोगों से सार्वजनिक रूप से दोषी मानते हुए माफी मांगनी चाहिए। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही। वे सगालीम - आसेहार मुख्य पथ के बीचों बीच बैठ कर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री जायसवाल ने कहा कि दोनों लोग केवल जनता को ठगने का काम किया है एक ठेकेदारी के लिए परेशान है तो दूसरे कमीशन के लिए परेशान हैं। इसमें आम जनता पीस रही है, लेकिन ओंकारनाथ जायसवाल चुप बैठने वाला व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दुर्दशा पर हुए जल्द ही सगालीम में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार के ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया है। इसके लिए धरना का तिथि निश्चित करेंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि वे पांकी विधानसभा के सभी इलाके हालात पर नजर रखते हैं और किसी भी इलाके के लोगों का दुख दर्द को हुए सहन नहीं कर सकते हैं। वे दिन रात लोगों के आवाज को बुलंद करने के लिए विधानसभा में घूमते रहते हैं और समस्या को उठाते रहते हैं। इसी आलोक में सगालीम - आसेहार सड़क पर भी वे सरकार के ध्यान को आकर्षित करेंगे और स्थानीय विधायक को लाज लगाएंगे। आप नेता कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि सगालीम - आसेहार मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कराने को लेकर लगातार जनता मांग कर रहे हैं, मगर जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन नजर अंदाज कर रहे हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि इस प्रेस वार्ता में श्री जायसवाल के साथ नंदकिशोर यादव, अरुण वर्मा, दीपू मेहता, युवा समाजसेवी सुमित यादव, उदय पासवान, मुकेश राम, संबूल हुसैन, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 326
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
