
मेदिनीनगर :- श्री सर्वेश्वरी समूह का 63 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया.इसे लेकर गुरुवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुदना स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ.पारिवारिक गोष्ठी में हुसेनाबाद विधायक कमलेश सिंह एवं नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस की शुभकामना दिया.मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन के कल्याण के लिए संत महात्मा की शरण में रहकर गरीब,असहायों की सेवा करना चाहिए.मनुष्य को हमेशा अच्छा कर्म करना चाहिए.ईश्वर सबसे बड़ा न्यायाधीश है और सभी को उसके कर्म का फल प्रदान करते हैं.ईश्वर की नजर में गरीब,अमीर सभी एक समान हैं.पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अपना सोच एवं विचार सकारात्मक रखना चाहिए.जरूरतमंद की सेवा करने में ही वास्तविक सुख मिलता है.गोष्ठी की अध्यक्षता सोनपुरा राज परिवार के टिकैत बिजेंद्र नाथ शाही ने की.संचालन सुधीर सिंह ने किया.गोष्ठी में उपाध्यक्ष प्रमोद सिंहा,रागिनी सिंह,सुषमा श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला.स्थापना दिवस समारोह में आश्रम से जुड़े कई वरीय सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.इससे पहले
भक्तजनों ने सुबह में सामूहिक श्रमदान कर आश्रम परिसर की सफाई किया.इसके बाद सुबह करीब 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई. फूलों से सुसज्जित वाहन पर अघोरेश्वर महाराज की तस्वीर सजाया गया था.आश्रम परिसर से निकलकर प्रभात फेरी साहित्य समाज चौक,कन्नी राम चौक,आढ़त रोड,छह मुहान,सुभाष चौक,बेलवाटिका चौक,दो नंबर टाउन,रेड़मा चौक,बैरिया चौक,गायत्री मंदिर रोड,साहित्य समाज चौक होते हुए वापस हुआ.इसके बाद विधिवत ध्वजा पूजन किया गया.ध्वजारोहण के बाद भक्तजनों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया. सद्ग्रंथ सफल योनि के पाठ के बाद भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.मौके पर आश्रम के व्यवस्थापक योगेंद्र नारायण सिंह,प्रताप नारायण शाही,अनुराग सिंह,गिरिनाथ सिंह,अन्ना डीएम पाल,अनुज सिंह,अजय बक्सराय,नरसिंह सिंह,राहुल सिंह,राणा सिंह,मृत्युंजय सिंह,सोबराती अंसारी,रामजी राम,सूर्यदेव नाथ शाही,सुमन शाही,सुषमा श्रीवास्तव,श्रीराम डाल्टन,मनोज गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्तजन शामिल थे.
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 273
-
09 May, 2025 60
-
09 May, 2025 276
-
09 May, 2025 97
-
09 May, 2025 67
-
08 May, 2025 31
-
24 Jun, 2019 5628
-
26 Jun, 2019 5455
-
25 Nov, 2019 5323
-
22 Jun, 2019 5082
-
25 Jun, 2019 4714
-
23 Jun, 2019 4355
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
