
पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार गोस्वामी के अदालत में चल रहा 14 वर्ष पुराना मुकदमा परिवाद 94/ 2009 को कोर्ट के पहल पर सुलझा दिया गया है। विदित हो कि लोक अदालत को लेकर प्री सीटिंग चल रहा है। जिसमें दोनों पक्ष उपस्थित थे। इस केस की परिवादी रेणु सिंह ने अभियुक्त आलम अंसारी, जाउल अंसारी, जैनुल अंसारी के बिरुद्ध केस की थी।जिसका बिचारन चन्दन गोस्वामी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के अदालत में हो रहा था। सोमवार को दोनो पक्ष न्यायालय में उपस्थित हुए व सुलहनामा दाखिल किए।।जिसके आधार पर इस केस को समाप्त कर दिया गया है।मुदालय पर आरोप था कि ये लोग केस के परिवादी रेणु सिंह व उसके भतीजा बिनोद से धोखा देकर 33 हजार रुपया ठग लिया था तथा अमानत में खयानत किया था। उक्त केस गवाही पर चल रहा था। अभियुक्त गण परिवादी को रुपये लौटा कर सुलह कर लिए और 14 बर्ष पुराना विवाद न्यायालय के द्वारा समाप्त कर दिया गया।
- VIA
- Admin

-
21 Apr, 2025 5
-
19 Apr, 2025 72
-
19 Apr, 2025 234
-
19 Apr, 2025 326
-
19 Apr, 2025 86
-
18 Apr, 2025 161
-
24 Jun, 2019 5540
-
26 Jun, 2019 5367
-
25 Nov, 2019 5242
-
22 Jun, 2019 4982
-
25 Jun, 2019 4632
-
23 Jun, 2019 4271
FEATURED VIDEO

COUNTRY

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
