ads
29 Aug, 2023
राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को, इन मामलों को होगा निष्पादन
admin Admin

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अपने बेशम मे प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारो को जानकारी देते हुए कहा कि 9 सितंबर को 10:30 से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में इस बार 14 हजार से अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसके लिए पूर्व से ही विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विभाग से संबंधित लंबित वादों की सूची तैयार करे । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निष्पादन से पक्षकारों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलता है। साथ ही इससे समय की बचत होती है।उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में माईनस ,श्रम विभाग,वन विभाग,उत्पाद विभाग, बैंक के अलावे बिभिन्न विभाग के लोगो के साथ बैठक हो चुकी है।साथ ही सभी को अधिक से अधिक मामले निस्तारण हो इसके लिए अभी से ही लग जाने की सलाह दी गई हैं।उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद समाधान के लिए कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा करेंगे।जबकि विधुत विभाग से सम्बंधित मामले का निपटारा जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम सन्तोष कुमार के देखरेख में होगा।एम ए सी टी से सम्बंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम अभिमन्यु कुमार करेंगे। वन विभाग व उत्पाद विभाग व आपराधिक कम्पाउडेबल केस का निपटारा सी जे एम निरूपम कुमार करेंगे।वही रेलवे कोर्ट से सम्बंधित मामले का निस्तारण रेलवे मजिस्ट्रेट मनोज कुमार करेंगे।इसके अलावे आठ अन्य बेंच होगा जिसमें भी कई तरह के मामले का निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने लोक अदालत के महता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कम्पाउंडिंग फीस कम कराया जाता है।इससे अधिक से अधिक केस का निपटारा तो होता ही है साथ मे बिजली विभाग को राजस्व भी अच्छा मिल जाता है।उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर व मध्यस्थता से भी लोक अदालत में अधिक मामले निपटारा के प्रति पक्षकारों में उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि लोक अदालत के पूर्ब से ही कोर्ट में प्रिसिटिंग होता है।व पक्षकारों को मामले निस्तारण के लिए तैयार कराया जाता है।इस मौके पर डीजे प्रथम सन्तोष कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा, डीजे पंचम अभिमन्यु कुमार, सी जे एम निरूपम कुमार, ए सी जे एम आनन्दा सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव, रेलवे जे एम मनोज कुमार उपस्थित थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US