
रेहला में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश परिमल ने काफी दिनों से भटक रहे एक अंधे भिखारी को निःशुल्क आंख का ऑपरेशन कर उसे न सिर्फ नई जिंदगी दिलाई बल्कि मानवता का भी उन्होंने एक मिसाल पेश किया। यहां के लोगों ने चिकित्सक के इस पुनित कार्य की काफी सराहना की। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के टिकुलिया गांव के जिमेदार भुइयां का आंख की रोशनी आज से पांच वर्ष पूर्व चली गयी थी। दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण वह अपनी आंखों का ऑपरेशन नहीं करा पा रहा था। साथ ही उसे मदद करने वाला भी कोई नही था। भिक्षाटन कर वह किसी तरह फुटपाथ पर अपनी जीवन बिताता था। जिमेदार भुइयां ने बताया कि वे आंख बनवाने के लिए कई बार सरकारी अस्पताल में गया लेकिन किसी ने उसकी दर्द नहीं सुनी। इसी बीच वह भटकते हुए रेहला पहुंचा। डॉ प्रकाश परिमल को रेहला में इस भिखारी की होने की खबर मिली। तब उनके सेवानिवृत्त पिता शशिनाथ चौबे उसे लाकर आँखों का निःशुल्क सर्जरी कराया तथा उसे हर तरह से खाने पीने की व्यवस्था कर नए कपड़े भी देकर मदद किया। उनके इस पुनीत कार्य की लोगों ने काफी सराहना की। आंखों में रोशनी मिलते ही अब उसकी जिंदगी बदल गयी।
- VIA
- Admin

-
21 Apr, 2025 6
-
19 Apr, 2025 73
-
19 Apr, 2025 235
-
19 Apr, 2025 328
-
19 Apr, 2025 87
-
18 Apr, 2025 162
-
24 Jun, 2019 5541
-
26 Jun, 2019 5368
-
25 Nov, 2019 5243
-
22 Jun, 2019 4983
-
25 Jun, 2019 4633
-
23 Jun, 2019 4272
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

JHARKHAND
