
पांकी :- प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार की दोपहर अंचलाधिकारी निर्भय कुमार का पांकी से हजारीबाग तबादले के बाद विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड प्रमुख, मुखिया संघ समेत प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित हुए, कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों समेत प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने नीवर्तमान अंचलाधिकारी निर्भय कुमार को एवं अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के संबोधन में मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने अंचलाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने अपने दायित्वों का जिस तरह से निर्वहन किया वह काबिले तारीफ है, कार्यक्रम के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि अंचलाधिकारी निर्भय कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम काल रहा है कोरोना कल के दौरान इन्होंने अपनी कार्य कुशलता का अनोखा परिचय दिया जो काबिले तारीफ है इनके कार्यकाल में ग्रामीणों को प्रखंड सह अंचल कार्यालय संबंधित समस्याओं का तत्परता से समाधान हुआ है जिसकी बदौलत वे हमेशा प्रखंड वासियों के दिलों में राज करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पांकी के नए अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार का भी भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
