
नीलांबर पीतांबर पुर: लेस्लीगंज महावीर मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में कुसुम सिंह राष्ट्र सेविका समिति के पलामू गढ़वा लातेह विभाग संपर्क प्रमुख ने बहिनों के हदृय में देश भक्ति की भावना का संचार करते हुए कहा कि एक महिला अपनी शक्तियो को पहचानकर देश, समाज एवं परिवार को किस ऊचाईयों पर ले जा सकती है। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। आज हर क्षेत्र में महिलाऐं पुरूषों से आगे है। आज देश को संस्कारित एवं देश भक्त माॅ बहनों की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि गुरू दक्षिणा के दो मुख्य उद्देश्य हैं। पहला, प्राचीन भारत की उस गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाना, जिसमें शिक्षा पूरी करने वाले सभी शिष्य आदर और कृतज्ञता के भाव से अपने गुरु को यथाशक्ति दक्षिणा अर्पित करना। इसमें धन की राशि नहीं, कृतज्ञता की भावना महत्त्व रखती है। गुरुपूजा का कार्यक्रम बड़ी सादगी के साथ संपन्न किया जाता है। इस कार्यक्रम अध्यक्षता अंकीता सोनी ने किया गया वहीं कार्यक्रम की संचालन नीलांबर पीताबरपुर के खंड प्रमुख सुषमा सोनी ने किया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में निर्मला सिंह संध्या कुमारी लक्ष्मी कुमारी रीना देवी सीमा देवी कलावती देवी मृदुला शर्मा सविता देवी अनीता देवी कौशल्या देवी वयोवृद्ध ऊर्जावान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजमणि सिंह सहित दर्जनों महिला आदि मौजूद रही।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
