ads
25 Jul, 2023
हिंदू न्यास बोर्ड के सदस्य ने की देवी धाम प्रबंध समिति के साथ बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
admin Admin

झारखंड राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य संजीव तिवारी ने चार दिवसीय दौरा की शुरुआत सोमवार को हैदरनगर से किया। सदस्य संजीव हैदरनगर स्थित देवी धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने देवी धाम प्रबंध समिति के साथ बैठक की। बैठक में श्री तिवारी ने कई पहलू पर चर्चा के दौरान सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति को मंदिर के आय व्यय का नियमित रूप से आडिट कराने, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के साथ साथ मंदिर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रबंध समिति को आश्वस्त कराया कि मंदिर के विकास के लिए वे सरकार को लिखेंगे। सदस्य संजीव तिवारी ने मोहम्मदगंज के भीम चुल्हा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने बताया कि भीम चुल्हा बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। यह हिन्दुओं के आस्था से जुड़ा है इसके विकास के लिए पर्षद सरकार को पत्र लिखकर कर इस स्थल को विकसित करायेगी ताकि यहां बाहर के लोग भी आकर अपनी संस्कृति को देखें जानें। 

 मौके पर अंचल अधिकारी राजीव नीरज, मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रामाश्रय सिंह, कोषाध्यक्ष , पुजारी सुरेंद्र दास त्यागी, झामुमो के जिला सचिव सन्नु सिदिकी, केंद्रीय समिति सदस्य मनोज गुप्ता, गोपाल सिन्हा, कमाल खान, विवेकानंद सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिनेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US