ads
03 Jul, 2023
लायंस क्लब आफ डालटनगंज, फेमिना व लियो क्लब ने गांधी मैदान में किया पौधारोपण
admin Admin

 

मेदिनीनगर : लायंस क्लब आफ डालटनगंज, फेमिना व लियो क्लब ने रविवार को गांधी मैदान में पौधारोपण किया। लायंस क्लब के सचिव संजय कुमार पाठक ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं और उसको बचाएं। वहीं सचिव अमरजीत कौर ने बताया कि पेड़ पौधे ही मनुष्य के जीवन के आधार हैं। स्वस्थ शरीर के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है। पलामू वासियों से उन्होंने पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष आलोक माथुर, उपाध्यक्ष रीतेश कुमार, संयुक्त सचिव अनवर हुसैन, नवीन कुमार, भीडीजी टू संजय कुमार, प्रभात अग्रवाल, फेमिना के अध्यक्ष रेखा शर्मा, सचिव डाली सिंह, बिंदु तुलस्यान, राजलक्ष्मी वर्मा, उमा केजरीवाल, आभा केजरीवाल, लियो क्लब के अध्यक्ष मेहर सिंह, सचिव साहेब सिंह आदि मौजूद थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US