
मेदिनीनगर - टाउन हॉल में महा जनसंपर्क अभियान को लेकर डाल्टनगंज विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक एवं संचालन विजय ओझा ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि मा० विधान पार्षद श्री रामशंकर शिंदे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नौ वर्ष का शासनकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में सफल रही है देश में सभी क्षेत्रों में विकास की गति तेज है एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लाभुकों तक डिजिटल माध्यम से पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मोदी जी के प्रति अपार है। देसी नहीं दुनिया में भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है वह दिन दूर नहीं मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में शक्तिशाली राष्ट्र बनकर विश्व गुरु बनेगा। धारा 370 एवं 25 ए हो हटाकर भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। कोरोना महामारी के समय देश के लोगों को ही नहीं बल्कि दूसरे देशों को भी टीकाकरण कराकर दुनिया को इस महामारी से छुटकारा दिलाने का कार्य किया है।
सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ तो मिला ही है आधारभूत संरचनाओं में तेजी से हो रहे विकास से अप्रत्यक्ष रूप से देश के सभी नागरिकों को लाभ मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ समाज में भी उनकी सहभागिता लगातार बढ़ रही है। देश बदल रहा है आत्मनिर्भर बन रहा है अमृतकाल वर्ष में भारत समृद्ध राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।
विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि मोदीसरकार के जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से हर आम आवाम गरीबों को किसी न किसी योजना से सीधे लाभ मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। 2024 में तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए गरीब दलित आदिवासी महिला किसान मजदूर युवा तैयार है। झारखंड में भी फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोग समय का इंतजार कर रहे है और इस भ्रष्ट हेमंत सरकार को मां को जवाब देंगे।
लाभार्थी सम्मेलन को श्याम नारायण दुबे मनोज सिंह जवाहर पासवान नरेंद्र पांडे दुर्गा जोहरी लवली गुप्ता नीना गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन महा जनसंपर्क अभियान संयोजक विवाह का नारायण पांडे ने किया।
कार्यक्रम में बिपिन बिहारी सिंह अविनाश वर्मा मंगल सिंह जिला परिषद प्रमोद सिंह रामलव चौरसिया शिव कुमार मिश्रा शशि श्याम बाबू सोमोश सिंह मनोज दुबे डीके दुबे शशि भूषण पांडे अर्जुन सिंह छोटू सिन्हा सुनील तिवारी संजय कुमार नंदलाल गुप्ता वीरेंद्र प्रसाद भीष्म चौरसिया रूपा सिंह मंजू गुप्ता पूर्णिमा चंद्रवंशी सीटू गुप्ता बसंती देवी सुमन देवी किरण अग्रवाल सहित सैकड़ों लाभार्थी मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 79
-
13 May, 2025 136
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 429
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU
