
पलामू:- झारखंड के पलामू जिले में एक किशोरी को घर से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ता ने गंभीर हालत में अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह पूरी वारदात शहर के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 16 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर हैवानियत को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद किशोरी की स्थिति गंभीर है। उसका इलाज मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में किशोरी की मां ने 6 युवकों के खिलाफ हुसैनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि पांच की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार किशोरी को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के छह युवक गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर में घुस गए।
किशोरी को अगवा कर गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से सभी छह युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बनाते रहे, लेकिन तभी रात्रि में एक वाहन को आते देख कर दुष्कर्मी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। साथ ही यह धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे।किसी तरह किशोरी घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे होश में लाया। उसने छह युवकों का नाम बताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही एक आरोपी-दिनेश ठाकुर को पकड़कर जमकर पिटाई की। शुक्रवार सुबह पीड़िता व आरोपी दिनेश ठाकुर को हुसैनाबाद थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता की मां ने इस घटना में छह को आरोपी बनाया है। इसमें झड़गड़ा गांव के नीतीश कुमार ठाकुर, सचिन ठाकुर, राजू ठाकुर, रोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर उर्फ मंझिला और दिनेश ठाकुर शामिल है।
हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
नामजद छह आरोपियों में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 109
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
