
पलामू :- रेहला विद्युत प्रशाखा पदाधिकारी सह कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रेहला कस्बा और आसपास के गांव और टोले में छापेमारी की गई। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 18 लोगों पर रेहला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कनीय अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रेहला थाना अंतर्गत दबगर मुहल्ला, डंडिला कला, बी मोड़ व गोदरमाकला में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान 18 लोगों का कनेक्शन अवैध पाए जाने पर लगभग 2.50 लाख रुपए अर्थदंड लगाए जाने के साथ विद्युत कनेक्शन भी काट दिया गया है। विद्युत अधिनियम के गंभीर उल्लंघन के मामले में सर्वाधिक अर्थदंड रेहला स्टेशन रोड निवासी हरि ओम कॉम्प्लेक्स के मालिक और कपड़ा व्यवसायी मुंशी गुप्ता को सर्वाधिक 30 हजार अर्थदंड लगा है। वहीं असीर अंसारी, बिक्की दीक्षित, बैजंती देवी, राजन कुमार, प्रयाग साहनी, अशोक दास, मंजू देवी, गोविंदा कुमार, रीना देवी, राजू राम डीलर, शिला देवी, मनउवर खान, स्कूल संचालक अजय विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार तिवारी, कृष्णा देव प्रजापति व मनबोध महतो शामिल हैं।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 250
-
09 May, 2025 56
-
09 May, 2025 269
-
09 May, 2025 90
-
09 May, 2025 62
-
08 May, 2025 28
-
24 Jun, 2019 5626
-
26 Jun, 2019 5453
-
25 Nov, 2019 5321
-
22 Jun, 2019 5078
-
25 Jun, 2019 4712
-
23 Jun, 2019 4353
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
