
मेदिनीनगर :- झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ (पलामू इकाई) के बैनर तले स्थानीय छह मुहान चौक मेदिनीनगर में झारखण्ड कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख, कृषि सचिव अबुबकर सिद्दकी एवं कृषि निदेशक चंदन कुमार का विरोध में पुतला दहन किया गया। विदित हो कि 2012 में झारखण्ड सरकार में तत्कालीन कृषि एवं गन्ना विकास विभाग जो अब कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग के द्वार कृषि क्षेत्र में सर्वागींन विकास के लिए 1836 रिक्त पदो के लिए जनसेवकों की नियुक्ति हुई थी। राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या 1411 दिनांक 25.05.2011 के द्वारा जनसेवक भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली 2011 को अधिसूचित करते हुए संपूर्ण झारखण्ड में वर्णित विभिन्न प्रावधानों के आलोक में जनसेवकों विज्ञापन में स्पष्ट रूप से वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400 के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रण की सूचना दी गई थी। नियुक्ति के 10 वर्षों के उपरांत दिनांक 25.04.2023 को कृषि निदेशक झारखण्ड के पत्रांक 01 / कृ०नि० / स्थाo (जन0) / 107 / 2019 खण्ड 01 / 55 दिनांक 25.04.2023 के द्वारा 2400 ग्रेड पे को घटाते हुए 2000 करने आदेश निर्गत किया गया है जो सरासर गलत है। इसके विरोध में झारखण्ड राज्य के जनसेवकों में उबाल है। बताते चले नियुक्ति काल से ही राज्य के विभिन्न विभागों यथा पंचायती राज, खाद्य आपूर्ति, चुनाव कार्य आदि में जनसेवकों के सहयोग से कार्यों का निष्पादन किया जाता रहा है। राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में सभी प्रर्यवेक्षक पद यथा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण, प्रखण्ड सांख्यिकी, प्रखण्ड आपूर्ति, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखण्ड पंचायती राज जैस महत्वूर्ण पदों पर जनसेवकों के द्वारा काम लिया जाता रहा है। अर्थात एक वेतन काम अनेक । यह सरकार की मनमानी नही चलने दिया जायेगा। 2012 में नियुक्त जनसेवक संवर्ग का एक षड़यंत्र के तहत कृषि विभाग के ग्रेड पे कम करने जैसे तुगलकी आदेश का जनसेवक संघ विरोध करता है यदि सरकार तत्काल अपना आदेश वापस नही लेता है तो झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को विवश होगा। अनिश्चित कालीन हड़ताल के साथ राज्य के सारे विकासात्क कार्य को ठप्प कर देगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार एवं कृषि विभाग की होगी। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री आलोक पाण्डेय सचिव अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष ललन कुमार पासवान मिडीया प्रभारी शिव नारायण उरांव, अमरेश कुमार, पंकज कुमार, सुशांत पाठक, देवप्रिय, अजीत मिश्रा, मनोज कुमार समेत सैकड़ों जनसेवक उपस्थित रहे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 115
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
