
मेदिनीनगर :- सेवा के क्षेत्र में इंडियन रोटी बैंक देश भर में नया किर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से युवा प्रणेता विक्रम पाण्डेय की सेवा सरोकार से बढ़ा इंडियन रोटी बैंक का कारवां भारत के 14 राज्यों में 100 जिला अंतर्गत 12 लाख से अधिक लोगों के लिए पोषण युक्त भोजन पहुंचाने में सक्रियता से निभा रही है। आईआरबी की संवेदनशीलता भी मजबूती से दिखाई पड़ी जब सातवां स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केन्द्र में बाल पोषण अधिकार और पैकेज फूड लेबलिंग पर संवाद का आयोजन कर आईआरबी ने भविष्य निर्माण की आधारशिला गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ा दिया।
झारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसाई सह राष्ट्रीय उप-प्रभारी सोनू सिंह नामधारी सातवें स्थापना दिवस में झारखंड के आधा दर्जन यूनिट के कॉर्डिनेटर के साथ शामिल होकर सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व भी किया, साथ ही पोषण युक्त आहार वितरण को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। मौके पर तकरीबन 250 की संख्या में शामिल सेवादारों को सम्मानित करने के अलावा झारखंड में कार्यरत यूनिट की पहचान एवं सक्रियता को साझा किया। राष्ट्रीय उप प्रभारी सोनू नामधारी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक की हरेक मुहिम को झारखंड प्रदेश की यूनिट सक्रियता से संचालित करती है। जिसके पीछे इंडियन रोटी बैंक का वृहद उद्देश्य को सफलीभूत करना समृद्ध राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए इंडियन रोटी बैंक की दीपक तिवारी फेम झारखंड प्रदेश की टीम को फिर से बेस्ट स्टेट एवार्ड का सम्मान मिला है। झारखंड प्रदेश महिला कॉर्डिनेटर अंजली गुप्ता ने सम्मान पाकर झारखंड में इंडियन रोटी बैंक को अन्य बाकी जिलों में भी तेजी से विस्तार करने का संकल्प दूहराया। सफलता के सात साल पूरे होने पर आयोजित संवाद में डॉ राम पुनियानी, पूनम पंडित, मानवाधिकार जननिगरानी समिति के संस्थापक व संयोजक डॉ लेनिन रघुवंशी, पूर्व आईजी अरूण गुप्ता, यूपी के पूर्व मंत्री नकुल दूबे समेत न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं पत्रकारिता के दिग्गजों ने संबोधित किया। बाल पोषण अधिकार और पैकेज फूड लेबलिंग की चर्चा किए जाने की अहमियत को बल देते हुए राष्ट्रीय उप प्रभारी श्री नामधारी ने कहा कि कुपोषण से लड़ाई जीतना आसान है, बस हम अपनी परंपरा का निर्वहन इमानदारी से करें। गुरूद्वारे की लंगर परंपरा का अगला कदम है इंडियन रोटी बैंक का पोषणयुक्त भोजन का वितरण। जिसकी सराहना आज पूरे भारत में हो रहा है। वहीं झारखंड प्रदेश के नेतृत्वकर्ता स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने पोषणयुक्त भोजन एवं पैकेज फूड को समाज के लिए घातक बताया। साथ ही कहा कि 14 राज्यों में झारखंड प्रदेश को अव्वल स्थान मिलना गौरवान्वित तो करता ही है, साथ ही हौसले को पंख भी देता है। आने वाले दिनों में इंडियन रोटी बैंक की शाखा झारखंड के सभी जिलों में अपनी सेवा के बलबूते भूख के खिलाफ छिड़ी मूहिम को जनांदोलन बनाएगा, और भोजन, राशन, कंबल, अलाव, पौष्टिक आहार, चिकित्सा के क्षेत्र में दिन रात युवाओं की फौज कार्यरत रहेगा। कुपोषण मुक्त अभियान को बड़ा बल देने में झारखंड से राष्ट्रीय उप-प्रभारी सोनू सिंह नामधारी, झारखंड प्रदेश महिला कॉर्डिनेटर अंजली गुप्ता, पलामू कॉर्डिनेटर मनीष यादव, गढ़वा महिला कॉर्डिनेटर उषा देवी, रांची जिला कॉर्डिनेटर लीना वर्मा, धनबाद कॉर्डिनेटर प्रियदर्शिनी यादव, हजारीबाग कॉर्डिनेटर युगल किशोर गुप्ता, देवघर कॉर्डिनेटर विजय कुमार राय समेत झारखंड की एक दर्जन सदस्यों ने भाग लिया।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 341
-
10 May, 2025 335
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
