
मेदिनीनगर--औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी में रामचंद्र चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के बस पर हमला कर शिक्षकों, छात्र छात्राओं के साथ मारपीट की गयी। इस घटना में कई शिक्षक, छात्र व छात्रा घायल हो गयी है। इस संबंध में कॉलेज के शिक्षक गौरव कुमार ने पड़वा थाना में चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि रोज़ की तरह मेडिकल कॉलेज का बस शिक्षक, छात्र व छात्राओं को लेकर शाम में मेदिनीनगर आ रहा था। इसी दौरान बस के आगे आगे एक कार ( जेएच03ईएफ 8390) चल रही थी। कार का चालक कभी बाएं कभी दाएं कार चला रहा था जिससे बस चालक को परेशानी हो रहा था। इसी दौरान ब्रहमोरिया में कार एक पुल पर बस के रोक कर बस चालक के साथ उलझ गया। समझाने के लिए उतरे शिक्षकों के साथ भी गाली गलौज करते हुए कहा कि चलो कजरी में बताते हैं। बस जैसे ही कजरी पहुंचा रोड पर पहले से खड़े 15-20 लोगों ने लाठी डंडे से बस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी डंडे से लैस लोगों ने बस में चढ़ कर शिक्षकों, छात्र छात्राओं के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट का विरोध करने पर छात्राओं के साथ छेड़खानी भी किया। इस मामले में रंधीर सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह,अशरेश सिंह के खिलाफ नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी नकुल साह ने कहा कि शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल साह ने कहा कि कॉलेज के बस पर हमला कर शिक्षक, छात्र,छात्राओं के साथ मारपीट करना गंभीर मामला है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 342
-
09 May, 2025 87
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
