
सतबरवा_ सतबरवा के लक्ष्मण घाट में तथा रबदा के देवी मंडप परिसर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य पंडाल बनाया गया तथा आकर्षक ढंग से सजा कर विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। 3 दिनों तक भक्ति भाव में डूबे रहे भक्त, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडाल में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना किया एवं गणपति बप्पा का दर्शन किए। वही वैदिक मंत्रोंचारण और जयघोष से पुरा सतबरवा भक्तिमय हो गया ।आयोजन कर्ता सतन जायसवाल मुरली प्रसाद रिंकू प्रसाद मनोहर यादव ने बताया कि सतबरवा में में पहली बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।कमिटी के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया तथा रात्री में भजन कीर्तन एवं भक्ति जागरण मे रात भर झुमते रहे भक्त।सोमवार को हवन के बाद संध्या में नाचते-गाते झूमते हुए सुखकर्ता दुखहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन किया गया ।पुजा को सफल बनाने में राजा कुमार, शिवम जायसवाल, करन कुमार, हिमान्शु कुमार, रिपु कुमार का अहम योगदान रहा ।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
14 May, 2025 266
-
14 May, 2025 73
-
13 May, 2025 138
-
13 May, 2025 158
-
13 May, 2025 24
-
12 May, 2025 452
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
