
सतबरवा : सतबरवा थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 73/2021 धारा 385 ,387 भा0द0वी0एवं 17सी0एल0ए0एक्ट के आलोक में कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर सतबरवा पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी गोराई गंजू उर्फ नेपाली उर्फ उपेंद्र सिंह जो पूर्व में 2लाख का इनामी रह चुका है, को पंडरा ओपी रांची फ्रेंड्स कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक पलामू ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी गोराई गंजू सतबरवा थाना क्षेत्र में काम कर रहे रेलवे कंपनी AM INFRATEC को लेवी देने के लिए धमकी दे रहा है तथा इससे पहले भी कई ठेकेदारों लेवी के लिए धमकी दिया था। सतबरवा थाना में रेलवे कंपनी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में टीम गठित कर पंडरा ओपी रांची फ्रेंड्स कॉलोनी से इसे गिरफ्तार सतबरवा थाना लाया गया जहां उसने अपने सहयोगी मनोज यादव पिता राजमुनि यादव के साथ मिलकर लेवी मांगने के प्लान को स्वीकार किया इसी के आधार पर मनोज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे उसकी निशानदेही पर उसका घर जो मनातू थाना पड़ता है वहां से एक देसी कट्टा बरामद किया गया साथ में दो स्मार्ट फोन भी बरामद हुए हैं।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
14 May, 2025 349
-
14 May, 2025 79
-
13 May, 2025 155
-
13 May, 2025 161
-
13 May, 2025 27
-
12 May, 2025 457
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

COUNTRY

COUNTRY

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
