
मेदिनीनगर:- मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह का वैश्विक महामारी करोना के कारण सांकेतिक तौर पर आयोजन किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री दामोदर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् से हुआ तथा कार्यक्रम के दौरान कारगिल के जांबाज शहीदों को विनम्रता पूर्वक पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीद युगामबर दीक्षित जो पलामू जिला के मिट्टी के लाल और कारगिल ऑपरेशन विजय में युद्ध के दौरान शहादत प्राप्त करने वाले शहीद थे को विशेष रूप से याद किया गया। साथ ही शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी शहीद , सुबोध मेहता, और, शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के साथ साथ पलामू के उन सभी शहीदों को भी याद किया गया, जो, अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के बाद भी गुमनाम रहे। इतिहास बलिदान और शहादत से भरा पड़ा है और न जाने कितने गुमनाम शहीदों ने देश के लिए बलिदानी और कुर्बानियां दी हैं।
स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके सभी बहादुर पूर्व सैनिक जो आज के कार्यक्रम में उपस्थित थे को भी विशेष रुप से सम्मानित किया गया। और राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए सेवा के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया गया।
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए, इस साल कार्यक्रम को सांकेतिक रूप से ही आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी सहित संक्रमण से बचाव के लिए सारे प्रतिबंधों का अनुपालन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति हमेशा की तरह राष्ट्रगान से हुआ। आसपास के क्षेत्र के निवासियों के लिए यह समारोह एक आकर्षण का केंद्र बना रहा और वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और, जय हिंद जय हिंद की सेना के नारों से गुंजायमान होता रहा।
- VIA
- Prashant Kumar

-
12 May, 2025 266
-
10 May, 2025 333
-
09 May, 2025 79
-
09 May, 2025 311
-
09 May, 2025 112
-
09 May, 2025 87
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5463
-
25 Nov, 2019 5331
-
22 Jun, 2019 5088
-
25 Jun, 2019 4721
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU
