
मेदिनीनगर:- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की नेतृत्व में सेवा सप्ताह के अंतिम दिन जिला के विभिन्न इलाके में सेवा कार्य बढ़ चढ़ कर किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए पलामू जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्री दामोदर मिश्र ने बताया कि शहर और जिला के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण तथा वंचित वर्ग के बच्चों के बीच पठन-पाठन हेतु पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण तथा मंदिरों की सफाई इसमें कुछ विशेष उपलब्धियां रही। परिषद के सदस्य मंदिरों में जाना उनकी साफ-सफाई पर ध्यान रखना और पुरोहितों से संपर्क बनाकर सत्संग इत्यादि की व्यवस्था करना जारी रखेंगे।
जिला मुख्यालय मेदनीनगर के हमीदगंज में पौधा रोपण के बाद शाम को भी जिला मुख्यालय मेदनीनगर के अघोर आश्रम के पीछे वार्ड नंबर 2 में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के उत्साही बजरंगियों के साथ पौधारोपण किया गया और साथ ही साथ अघोर आश्रम के पीछे सेवा बस्ती में पठन पाठन हेतु, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच में, कॉपी, कलम, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर इत्यादि का वितरण भी किया गया। घोषित सेवा सप्ताह कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद भी परिषद सेवा बस्ती के वंचित बच्चों के बीच जाकर उन्हें पठन-पाठन हेतु प्रेरित करने के अलावा उनके बीच में, पठन-पाठन हेतु जरूरी सामग्री वितरित करती रहेगी। इसे परिषद अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निभाती रही है,और निभाते रहेगी।
जिला मुख्यालय के अलावा पाटन प्रखंड के ग्राम पंचायत ब्रह्मोरियां में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू के नेतृत्व में स्थानीय बजरंगियों के द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही दूसरी तरफ कल जिला मुख्यालय मेदनीनगर के कांदू मुहल्ला में भी, बजरंगियों के द्वारा पौधा रोपण किया गया। इसके पहले भी सेवा सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न इलाके तथा जिला के कई प्रखंडों में पौधारोपण किया गया है। हाल ही में छतरपुर और लामी पतरा में पौधारोपण किया गया था।
सारे कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश और विभाग के सम्मानित पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, पलामू जिला, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री, श्री दामोदर मिश्र के मार्गदर्शन और बजरंग दल के सह संयोजक श्री संदीप कुमार दास के नेतृत्व में किया गया। मेदनीनगर बजरंग दल के नगर संयोजक, श्री विवेक चौबे, और, बजरंग दल के अरुण चन्दवंशी की भूमिका भी कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सराहनीय रही।
अघोर आश्रम के पीछे के पौधा रोपण और सेवा बस्ती में बच्चों के बीच पठन पाठन समिग्रि वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में, वार्ड नंबर छब्बीस से बजरंग दल के सम्मानीय कार्यकर्ता रंजन वर्मा, श्रवण कुमार, राजन कुमार, सूरज कुमार, लकी कुमार और वार्ड नंबर दो से स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ता संदीप प्रसाद , संयोजक दीपक प्रसाद , सह संयोजक लोकेश राना , बिद्यार्थी प्रमुख धीरज कुमार, मठ मंदिर प्रमुख गौरव कुमार, विकाश कुमार, साकेत कुमार इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही। वहीं, पाटन प्रखंड के ब्रह्मोरिया में, कार्यक्रम को सफल बनाने में, पाटन प्रखंड के ब्रह्मोरिया के उदय सिंह, सतीश सिंह, राजू तिवारी और स्थानीय ग्रामीण जनता की सहयोग महत्वपूर्ण रही। जिला मुख्यालय के कांदू मोहल्ला में, पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 2
-
12 May, 2025 380
-
10 May, 2025 341
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 321
-
09 May, 2025 117
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
