03 Jul, 2021
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा..
admin Praphul Giri

मेदिनीनगर - बरसात के शुरू होते ही सड़कों की स्थिति बेहद बिगड़ने लगती है। खासकर कच्चे सड़क वाले इलाके,नाली में तब्दील हो जाते हैं। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही समस्या से जूझ रहे रजवाडीह पंचायत स्थित केवाल टोला के ग्रामीणों ने जिप सदस्य कुशवाहा रानो देवी से सड़क मरम्मती की गुहार लगाई। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तत्काल जिप सदस्य रानो देवी ने सड़क की मरम्मति का कार्य प्रारंभ करवा दिया। उनके प्रतिनिधि समाजसेवी अजित मेहता ने अपनी मौजूदगी में सड़क का मरम्मती का कार्य करवाया । तत्काल कार्य हो जाने से ग्रामीणों ने जहां रानो देवी के प्रति आभार प्रकट किया, वहीं ग्रामीणों के बीच काफी खुशी भी देखी गयी..



  • VIA
  • Praphul Giri




ads

FOLLOW US