
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सत्येंद्र यादव भाजपा का मनातू मंडल अध्यक्ष है। घटना सामने आने के बाद से सत्येंद्र यादव फरार है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।
इस संबंध में पीड़िता के बयान पर मनातू थाना में भाजपा नेता सत्येंद्र यादव पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। 14 वर्षीय पीड़िता अपनी नानी के घर रहती है। रविवार की सुबह वह महुआ चुनने गई थी।
महुआ चुनने के बाद वापस लौट रही थी तो सत्येंद्र यादव उसे बुलाया और कहा कि मां किसी काम से बुला रही है।
सत्येंद्र की मां से मिलने पीड़िता उसके घर गई तो घर में ही नाबालिग के साथ भाजपा नेता ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घर जाकर अपनी आपबीती बताई। परिवार वाले जब सत्येंद्र यादव से पूछने गए तो उसने पुलिस के पास नहीं जाने का धमकी दिया था। थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर महिला उत्पीडन का आरोप लगा है। इसकी जांच होने तक सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से दायित्व मुक्त कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री को भी दे दिया गया है।
- VIA
- Admin

-
01 May, 2025 127
-
01 May, 2025 917
-
30 Apr, 2025 163
-
30 Apr, 2025 38
-
30 Apr, 2025 315
-
29 Apr, 2025 493
-
24 Jun, 2019 5588
-
26 Jun, 2019 5416
-
25 Nov, 2019 5286
-
22 Jun, 2019 5036
-
25 Jun, 2019 4673
-
23 Jun, 2019 4317
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
