
मेदिनीनगर :– अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी संघ पलामू के तत्वधान में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का 133वां जयंती समारोह अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर में मनाया गया। जिसमे पूर्व उपमहापौर नगर निगम मेदिनीनगर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुवात में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प आर्पित किया गया साथ ही जोरदार नारो के साथ बाबा साहब जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के कई लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। अपने संबोधन में पूर्व उपमहापौर ने कहा कि सभी को बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और ये सीख लेनी चाहिए कि विकट परिस्थितियों में भी व्यक्ति संघर्ष कर अपने मंजिल को छू सकता है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ललन कुमार पासवान , सचिव विनय कुमार मांझी, संगठन सचिव विनोद कुमार, आयुष कुमार, अंकेक्षक त्रिपुरारी गहलोत, अन्य कर्मचारी संजीव कुमार, राजू कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, नंद कुमार राम, सत्रुधन कुमार शत्रु , राजेश रौशन, विजय कुमार,मनोज राम, नागेंद्र प्रसाद,रामस्वरूप राम,सतेंद्र कुमार, रघुनाथ राम, राजनारायण राम, प्रमोद कुमार,लालेश्वर राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 166
-
07 Jun, 2025 51
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 79
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5436
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
