
पलामू : झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पलामू में स्थानीय बीजेपी नेता की 17 साल की बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने अपहरण के बाद रेप की आशंका जाहिर की है। हैवानों ने मारपीट के बाद उसकी आंख निकाल ली। आखिर में सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।
10वीं की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला
पांकी ब्लॉक के सूडी पंचायत के बांदुबार में 10वीं की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि छात्रा की एक आंख पर गहरे चोट के निशान थे। वह सोमवार सुबह 11 बजे से अपने घर से गायब थी। परिजनों ने मंगलवार को थाना में उसकी गुमशुदगी की जानकारी भी दी थी। परिजनों ने 4-5 लड़कों पर छात्रा के अपरहरण का भी शक जाहिर किया था।
बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी से हैवानियत
जानकारी के अनुसार कोनवाई पंचायत के बांदूबार जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने एक पेड़ पर फंदे से लटकी एक लड़की की लाश देखी। शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने शव की पहचान एक भाजपा नेता की 17 साल की बेटी के तौर पर की। इस बारे में मृतक लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी चार बेटी और एक बेटा है। इसमें से हत्यारे ने बड़ी बेटी की जान ले ली।
मौके से मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजवाया। पांकी के थाना प्रभारी अशोक महतो ने बताया कि मंगलवार की शाम को मृतका के परिजनों ने उसके गायब हो जाने के संबंध में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। मामले की जांच पुलिस कर रही है और उन्हें मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। उस मोबाइल फोन के आधार पर ही प्रदीप की गिरफ्तारी हुई।
जल्द होगा मामले का खुलासा- पुलिस
पुलिस के मुताबिक किशोरी की लाश की पहचान उसके परिजनों ने की। शव जिस तरीके से लटका था, उसे देखने से लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ के सहारे फंदे पर टांग दिया गया होगा। किशोरी की दाहिने आंख पर चोट के निशान मिले हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
- VIA
- Prashant Kumar

-
21 Apr, 2025 235
-
21 Apr, 2025 195
-
21 Apr, 2025 14
-
21 Apr, 2025 301
-
21 Apr, 2025 47
-
19 Apr, 2025 76
-
24 Jun, 2019 5543
-
26 Jun, 2019 5370
-
25 Nov, 2019 5243
-
22 Jun, 2019 4985
-
25 Jun, 2019 4634
-
23 Jun, 2019 4273
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU
