
*तरहसी के नए अंचलाधिकारी के रूप में केदारनाथ सिंह ने लिया प्रभार*
*{तरहसी संवाददाता धीरेंद्र पाठक की रिपोर्ट}*
*तरहसी पलामू* पलामू जिले के तरहसी प्रखण्ड में लंबे समय से बीडीओ संभाल रहे थे सीओ का कार्यभार तरहसी के नए अंचलाधिकारी के रूप में मंगलवार को केदारनाथ सिंह ने प्रभार लिया। बताते चलें की तरह सी में लंबे समय से अंचलाधिकारी का पद प्रभार में चल रहा था। वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो इसके प्रभार में थे। इससे पहले भी तरहसी के बीडीओ ही सीओ का कार्य देख रहे थे। लंबे समय बाद तरहसी को अंचलाधिकारी मिला है। इससे पहले केदारनाथ सिंह जामताड़ा जिले के नारायणपुर अंचल में बतौर सीओ कार्यरत थे।
मंगलवार की दोपहर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक सादे समारोह के दौरान तरहसी के बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने केदारनाथ सिंह को अंचलाधिकारी का पदभार सौंपा। कार्यभार संभालने के बाद अंचलाधिकारी ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। बाद में उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय से संबंधित सभी तरह के कार्य में पारदर्शिता लाकर उसे पूरा किया जाएगा। अंचल और प्रखंड कार्यालय समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कार्यभार सौंपते हुए बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने सीओ को शुभकामनाएं दी और मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- VIA
- Dhirendra Pathak

-
14 May, 2025 448
-
14 May, 2025 90
-
13 May, 2025 163
-
13 May, 2025 164
-
13 May, 2025 29
-
12 May, 2025 458
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
