
बरवाडीह : बरवाडीह बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा परिसर में व्यवसायी संघ के द्वारा होली मिलन समारोह सह दुगोला का आयोजन कराया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुँचे मनिका विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक हरेकृष्ण सिंह, बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा,बरवाडीह थाना प्रभारी प्रदीप कु वर्मा ने इस आयोजन का संयुक्त रूप से फिता काटकर किया शुभारंभ।वही मोके पर बरवाडीह व्यवसाय संघ के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही बिहार से चलकर आये व्यास बबन सिंह और झारखंड के निर्मल चौधरी के बीच जमकर हुआ मुकाबला लोगो ने एक से बढ़कर एक जलवे बिखेरे वही इस मौके पर व्यवसाय संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि आपसी भाईचारे के इस त्योहार को पूरे समाज की एकजुटता व्यवसायियों को पारंपरिक होली मनाने को लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अबीर-गुलाल जमकर उड़ाया गया उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी होली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं। गले-शिकवे भुलाकर त्योहार का आनंद लें। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहे वही मोके पर व्यवसायी संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष असगर अली,दीपक राज,डब्लू,कन्हाई प्रसाद,मनीष सोनी,सोनू सरदार,विवेक सिंह,कमलेश सिंह,विकास सिंह, मनोज यादव,प्रदीप सिंह, महेंद्र प्रसाद,गौतम पांडेय हेमंत कुमार रवि समेत काफी संख्या मे व्यवसाय और दुगोला का आनंद लेने वाले लोग मौजूद रहे।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
14 May, 2025 227
-
14 May, 2025 69
-
13 May, 2025 132
-
13 May, 2025 156
-
13 May, 2025 21
-
12 May, 2025 449
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
