
सतबरवा:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सतबरवा थाना में कार्यरत एसआई टेरेसा मींज, आरक्षी रंजना कुमारी को इंद्रदेव राम तथा प्रखंड कार्यालय में एसएम आरती पासवान राजस्व कर्मचारी इंदु लता कुमारी एवं भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनुपम देवी को अंचलाधिकारी योगेश्वर सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, डाल्टनगंज विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, ने सामूहिक रूप से पेन डायरी और शॉल देकर सम्मानित किया इस दौरान लोगों ने कहा आज के समय में महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है। हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। गृहणी बनकर घर संभाल रही है तो दूसरी ओर अपने वतन की सरहद पर जान की बाजी भी लगाने को तैयार है। महिला को अबला ना समझे, हमारे देश में नारी को शक्ति का रूप माना जाता है। लक्ष्मी और दुर्गा के रूप में पूजा की जाती है। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह, महामंत्री विजय पाठक, सिकंदर भुइया ,विनोद चौधरी, मंटू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
14 May, 2025 129
-
14 May, 2025 56
-
13 May, 2025 127
-
13 May, 2025 154
-
13 May, 2025 21
-
12 May, 2025 447
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND
