
मेदिनीनगर:- शहर थाना क्षेत्र के बीसफुट्टा पुल के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश बरामद की गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर और धड़ अलग हो गया था। इधर, घटना की सूचना मिलने पर महिला के पति ने उसकी पहचान की और पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया। महिला के चार बच्चे हैं। वो रविवार से घर से गायब थी।
महिला की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल निवासी अजय राम की पत्नी कमला देवी (42) के रूप में की गई। अजय पोलपोल में चना-मूंगफली बेच कर परिवार चलाता है। सोशल मीडिया पर महिला के शव की तस्वीर वायरल होने पर अजय को पत्नी की मौत की जानकारी ग्रामीणों से मिली। अजय ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले से ही उसकी पत्नी घर से गायब थी। रविवार को किसी को बताए बिना घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। सोमवार सुबह में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। टीओपी 3 प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पति का बयान लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
21 Apr, 2025 290
-
21 Apr, 2025 234
-
21 Apr, 2025 18
-
21 Apr, 2025 342
-
21 Apr, 2025 51
-
19 Apr, 2025 80
-
24 Jun, 2019 5547
-
26 Jun, 2019 5373
-
25 Nov, 2019 5246
-
22 Jun, 2019 4988
-
25 Jun, 2019 4637
-
23 Jun, 2019 4276
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
