
मेदिनीनगर:- सभी अदालतों में फिजिकल सुनवाई शुरू हो गई है।करीब 10 महीनों के बाद मुकदमों की सुनवाई फिजिकल कोर्ट में हुई, जिले के लगभग 500 वकीलों के लिए यह सबसे बड़ी और राहत भरी खबर है।बिदित हो कि झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस बाबत सभी जिले के न्यायाधीशों को पत्र लिखकर फिजिकल कोर्ट शुरू करने का निर्देश दे दिया था।इसी आलोक में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने फिजिकल कोर्ट संचालन के लिए रोस्टर तैयार कर दिया है। उन्होंने इसके लिए एक दिन फिजिकल व एक दिन वर्चुअल कोर्ट के कार्यवाही के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारीयो को ड्यूटी बाट दिया है। कोरोना को लेकर वर्चुअल कोर्ट संचालित हो रहा था। इधर फिजिकल कोर्ट शुरू होते ही अधिवक्ता में खुशी देखा गया। बता दे की कि आज ड्यूटी के मुताबिक न्यायिक पदाधिकारी अपने अपने इजलास पर बैठे व वाद की सुनवाई की। पूर्व की भांति आज कोर्ट में काफी चहल पहल देखा गया।वादकरियो ने कहा कि फिजिकल कोर्ट शुरू होने से अब गवाही ,ब्यान,एस्से आदि का कार्य 10 माह बाद शुरू हो जाएगा। इधर कोर्ट परिसर में बिना मास्क व हैंड सेनिटाइजेशन किए बिना किसी को प्रवेश नही करने दिया जा रहा है। भीड़भाड़ का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नम्बर आने पर ही अधिवक्ता इजलास में पक्ष रख रहे हैं।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 115
-
13 May, 2025 148
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 358
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND
