
मेदिनीनगर :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर युवा जागृति केंद्र के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं आजादी के इस महानायक के योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद गुप्ता ने किया। विचार गोष्ठी में केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के ही नहीं बल्कि आज भी युवाओं के महानायक हैं। नेता जी का चरित्र अनुकरणीय है तथा उनके सिद्धांत एवं उनकी शहादत सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। आवश्यकता है कि आज युवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के कार्यों में आगे आएं। कार्यक्रम के आयोजन प्रमुख विकास यादव ने कहा नेताजी का चरित्र आज भी प्रासंगिक है एवं आवश्यकता है कि हम उनके योगदान का स्मरण करें तथा उनके चरित्र का अनुकरण करें। कार्यक्रम में वाईजेकेएसएफ जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा आज इस अवसर पर हम नेताजी के साथ साथ आजाद हिंद फौज के सभी सैनिकों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में जीएलए कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत मेहता,आनंद गुप्ता, अमित यादव, मोहित साहू, रणधीर ठाकुर, अभय यादव, अक्षय गुप्ता, सुशील कुमार एवं अजीत सोनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विशाल व्यक्तित्व एवं उनके अविस्मरणीय योगदान पर अपने विचार रखे।
- VIA
- Tannu Nagre

-
14 May, 2025 44
-
14 May, 2025 44
-
13 May, 2025 119
-
13 May, 2025 151
-
13 May, 2025 20
-
12 May, 2025 446
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU
