
राम प्रकाश तिवारी
लेस्लीगंज: थाना क्षेत्र क्षेत्र के ठकुराई दीदरी में कुएं से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गयी है। शव की शिनाख्त मुंदरीआ निवासी बीरन सिंह के रूप में हुई है । कुछ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी मांगो देवी ने लेस्लीगंज थाना में अपने पति के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। 73 वर्षीय बीरन सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनकी पत्नी ने बताया कि घर से शौच करने के लिए 11 दिसंबर को रात 12 बजे निकाला था लेकिन घर वापस नहीं आया। जिसे काफी खोजबीन की मगर वो नही मिल सका। शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर पहुंची लेस्लीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव सड जाने के कारण आ रही बदबू के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि वह पिछले चार-पांच दिनों से कुएं में पड़ा हुआ था। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का कोई संतान नहीं था।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 105
-
13 May, 2025 146
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 438
-
10 May, 2025 353
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4370
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR
