
पलामू :- सदर प्रखंड के दुबियाखांड में दो दिवसीय आदिवासी महाकुंभ मेला 11 एवं 12 फ़रवरी से शुरू होगा एवं इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। पोलपोल में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने लोगो के साथ बैठक कि आदिवासी विकास मेला को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मेला में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। मेला उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री महोदय को आमंत्रित किया गया है,जिसपर उन्होंने 11 एवं 12 फ़रवरी को मेला उद्घाटन हेतु आने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि मेले में पूर्व की भांति इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में विभिन्न विभाग के दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बैंक समेत दर्जनों विभाग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होगा। मेले की महत्ता को बताते हुए विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि राजा मेदिनी राय की याद में लगने वाला मेला आदिवासियों की पहचान के साथ एक संस्कृति भी है। हम लोगों को इसे सहेज कर रखना होगा। उन्होंने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर आदिवासी संस्कृति और राजा मेदिनीराय के सपने को साकार करेंगे हमें यह विश्वास है। गौरतलब है कि दुबियाखाड़ मेला की शुरुआत 1996 में तत्कालीन डालटनगंज के विधायक इंदर सिंह नामधारी ने राजा मेदिनी राय की याद में की थी। उस वक्त से यह मेला हर वर्ष 11 फरवरी को आयोजित किया जाता है। जिसका समापन 12 फरवरी को होता है।इस मौके पट शिक्षक भरदुल सिंह,अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय,अखिलेश सिंह,महेंद्र सिंह,कृष्णदेव् पाल,श्रवण प्रसाद,मंटू प्रसाद,बिहारी सिंह,नौसाद आलम,डॉ शमीम अंसारी,शम्भु प्रसाद,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 94
-
13 May, 2025 145
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 437
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4370
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
