
मेदिनीनगर :- 15 जनवरी, यानी, थल सेना दिवस है, और हर साल के तरह इस साल भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू इकाई, सैनिकों के सम्मान में, थल सेना दिवस समारोह आयोजित करेगी। आयोजन इस बार हुसैनाबाद प्रमंडल के जपला में किया जाएगा। कोरोनावायरस के प्रतिबंध के कारण कार्यक्रम सांकेतिक ही रखा जाएगा और ज्यादा लोगों को निमंत्रित नहीं किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री दामोदर मिश्र ने बताया कि देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) ने जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल यह दिन मनाया जाता है। करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। आर्मी डे पर पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है। श्री मिश्रा ने पलामू के लोगो से अपील किया है कि वे भी अपने अपने घरों में शहीदों के सम्मान में एक दिया जला कर आर्मी डे को सांकेतिक रूप से मनाएं।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 100
-
13 May, 2025 145
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 437
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4370
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
