
पलामू के अतिउग्रवाद प्रभावित मनातू में पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छोटकी नागद व बड़की नागद गांव से 27 लोगों को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गांव में अफीम की खेती की जाती रही है। बताते चलें कि अफीम तैयार करने के लिए हर वर्ष पोस्ता की खेती मनातू इलाके में की जाती है। इस वर्ष भी ग्रामीण पोस्ता की खेती में लगे हुए हैं। पुलिस हर साल पोस्ता को नष्ट करती है व खेती करने वालों पर FIR करती है।
पोस्ता की खेती की जानकारी मिलने पर मनातू पुलिस एक सप्ताह से इसे नष्ट करने व इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित करने के अभियान में जुटी है। पुलिस ने सिकनी, नागद व बेटापाथर गांव में जा कर दस एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में लगे पोस्ता के पौधों को नष्ट किया है। ये गांव मनातू थाना से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी
गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ भूइयां, गोपाल सिंह, ललन भूइयां, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह, बसंत सिंह, रामलाल सिंह, अरविंद सिंह, प्यारी भुइयां, प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, रविंद्र सिंह, विशेष मिस्त्री, बरजू मिस्त्री, संयोग भूइयां, अशोक सिंह, नवल सिंह, मनोज सिंह, लालधारी सिंह, वासुदेव सिंह, बुधन भुइयां, योगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, रामजतन यादव और बाबूलाल यादव के नाम शामिल है.
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 94
-
13 May, 2025 144
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 435
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

LATEHAR
