
मेदिनीनगर - आवासीय संत मरियम स्कूल के प्रांगण में नए वर्ष के आगमन के शुभ अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने 21 दीप प्रज्वलित कर तथा केक काटकर नए वर्ष का स्वागत किया।मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्श उप प्राचार्य एस बी साहा तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।
मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि \'\'आए हम सब मिलकर विचार करें नए वर्ष में क्या करें?\'\' इस विषय पर विचार करते हुए कहा कि हम सबों को समय की गति पहचान कर जीवन पथ पर चलना होगा तभी अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। हम सबों की पहचान विद्यालय की सफलता तथा बच्चों के रिजल्ट पर ही निर्भर है। हम सब की सोच सकारात्मक होनी चाहिए।सकारात्मक सोच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए माननीय देव ने कहा कि चुनौतीपूर्ण शिक्षा की वर्तमान स्थिति को हमें समझना होगा। अतीत को छोड़ वर्तमान में कुछ ऐसा किया जाए कि बच्चों को पूर्ण सफलता प्राप्त हो।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि शिक्षकों में चिंतन,मनन,मंथन और विचार की क्षमता परम आवश्यक है। ऐसा होने पर बच्चों के लिए कुछ भी करना असंभव नहीं रह जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। चुनौती पूर्ण शिक्षा में इसी के सहारे हम आगे बढ़ सकते हैं।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सभी बातों का समर्थन करते हुए कहा कि आदर्श छात्र ही किसी समाज और राष्ट्र के गौरव हैं। इनकी सफलता ही हमारी सफलता है। बच्चों की सफलता के लिए हम सभी तत्परता पूर्वक कार्य करते रहेंगे। शिक्षकों ने भी अपने अपने विचारों को रखा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
- VIA
- Praphul Giri

-
13 May, 2025 86
-
13 May, 2025 138
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 432
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU
