
सतबरवा:- तूफानी क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को प्लस टू हाई स्कूल सतबरवा के मैदान में विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया। पठानी क्लब के अध्यक्ष साजन कुमार ने बताया कि आज मैच का पहला दिन केचकी और मनिका के बीच खेला जा रहा है इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिए हैं और मैच के फाइनल में विजेता टीम को ₹1000 और ट्रॉफी उपविजेता टीम को ₹5000 और ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। वही मौके पर उपस्थित श्री कुशवाहा ने कहा खेल के क्षेत्र में भी कैरियर है जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी के नाम से राजधानी रांची का नाम पूरे विश्व में फेमस हो गया उसी तरह हमारे क्षेत्र से भी कोई अच्छा खिलाड़ी निकले ताकि पूरे विश्व में सतबरवा का भी नाम रोशन हो। मौके पर अजय सोनी अजय उरांव मधुकर मिश्रा आफताब आलम रिंकू मिश्रा नैयर अंसारी टिंकू अंसारी शंकर पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
13 May, 2025 86
-
13 May, 2025 141
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 433
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

LATEHAR
