
सतबरवा:- बुधवार को प्रखंड कार्यालय सतबरवा परिसर में धान क्रय केंद्र जल्द खोलने को लेकर भाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की वही कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आशीष सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के कारण किसान उन्हें कौन है भाव में धान बेचने को विवश हैं जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद बीडी राम ने कहा की हेमंत सरकार में महागठबंधन की सरकार ठग बंधन साबित हो रही है। भ्रष्टाचार बिल्कुल चरम पर है, और बिचौलिए हावी हैं। धान खरीद के आदेश पर रोक लगा दिया गया है और सरकार लूट का कसोट, ट्रांसफर ,पोस्टिंग, खनिज पत्थर एवं बालू की तस्करी में जुटी है। उग्रवाद इतनी बढ़ गई है कि लोग यात्रा करने में डरते हैं। मौके पर जिला परिषद सदस्य चिंता देवी सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार मंडल महामंत्री विजय पाठक युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू सिंह अरविंद कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
03 May, 2025 75
-
02 May, 2025 172
-
02 May, 2025 99
-
02 May, 2025 230
-
01 May, 2025 160
-
01 May, 2025 1546
-
24 Jun, 2019 5600
-
26 Jun, 2019 5425
-
25 Nov, 2019 5296
-
22 Jun, 2019 5048
-
25 Jun, 2019 4686
-
23 Jun, 2019 4326
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA
