पांकी : पांकी थाना क्षेत्र के रने भरी से पारा शिक्षक नौशाद अनवर के अपहरण की गुत्थी को पलामू पुलिस ने सुलझा लिया. दरअसल नौशाद का अपहरण हुआ ही नही था, पूर्व से अपनी पत्नी की ही हत्या का आरोपी रहा नौशाद खुद साजिश रचकर अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बनाई थी और अपने ससुर और साले को फंसाने की नीयत से खुद गायब हो गया था.
गायब होने के करीब 36 घंटे बाद नौशाद खुद पांकी थाना में पंहुचकर अपराधियों के चंगुल से भाग निकलने की कहानी सुनाया लेकिन पलामू पुलिस कप्तान अजय लिंडा के घुमावदार सवालों के बीच उलझकर रह गया और खुद कई बार उसके जवाब बदलते नजर आने लगे. हालांकि पलामू पुलिस कप्तान ने घटना के निष्पक्ष जांच का निर्देश डीएसपी को दे दिया है. अपहरण की घटना झूठी पायी जाती है तो नौशाद का दाव उल्टा पड़ जायेगा और पहले से आरोपी रहा, जेल की हवा खा चुके नौशाद को फिर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में जेल जाना पड़ सकता है.
- VIA
- Admin
-
26 Apr, 2024 81
-
19 Apr, 2024 419
-
16 Apr, 2024 447
-
16 Apr, 2024 418
-
15 Apr, 2024 693
-
14 Apr, 2024 189
-
26 Jun, 2019 4142
-
25 Nov, 2019 4095
-
24 Jun, 2019 3936
-
22 Jun, 2019 3563
-
25 Jun, 2019 3365
-
23 Jun, 2019 3252