ads
14 Nov, 2020
किसान अब नहीं होंगे परेशान, चिनिया व रमकंडा में खुलेगा धान क्रय केंद्र
admin Atul Dhar Dubey

किसान अब नहीं होंगे परेशान, चिनिया व रमकंडा में खुलेगा धान क्रय केंद्र गढ़वा : किसानों को अब धान की बिक्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले के चिनियां व रमकंडा प्रखंड में भी धान क्रय केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दोनों प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री श्री ठाकुर ने उपायुक्त राजेश कुमार पाठक एवं एफसीआई के पदाधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही मंत्री ने कहा है कि धान बिक्री के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो यह उपायुक्त एवं एफसीआई के पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्थिति में किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। झारखंड की हेमंत सरकार किसानों सहित जनता की हर समस्या दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि समय पर सभी किसानों की धान की खरीदारी सुगमता पूर्वक कर ली जाए। किसानों को बार-बार बेवजह दौड़ना नहीं पड़े। क्रमानुसार मैसेज आने के बाद सभी का निर्धारित तिथि को खरीदारी कर लेने का एवं समय पर पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि किसानों की मांग पर उन्होंने चिनिया एवं रमकंडा में नया धान क्रय केंद्र खोलने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है।



  • VIA
  • Atul Dhar Dubey




ads

FOLLOW US