
पलामू : झारखंड के पलामू में एक शरीर से जुड़े दो नवजात बच्चों का जन्म हुआ है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में सोमवार को प्रसव के दौरान एक जुड़ा हुआ जुड़वां बच्चा ने जन्म लिया है। स्वास्थ्य टीम की कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य प्रसव सफल रहा। दोनों नवजात शिशु को एक शरीर में संयुक्त देख चिकित्सक और कर्मचारी हैरान रह गए। हालांकि एक लाख बच्चों में एक या दो ऐसे मामले होते ही हैं।
तत्काल अस्पताल के स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट एसएनसीयू में बच्चे का उपचार शुरू हुआ। इसके बाद बच्चे की बिड़गती स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची रेफर कर दिया गया। पलामू के सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए बच्चा को रांची रेफर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई।
जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सरजा पोलपोल निवासी शशि कुमार शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी को प्रसव पीड़ा उठने पर सोमवार मेडिल कालेज अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में कर्मचारियों ने तत्काल उसकी प्रसव प्रक्रिया शुरू की। प्रसव हुआ तो आपस में जुड़ा हुआ जुड़वां बच्चा जन्म लिया। फिलहाल नवजात शिशु की मां स्वस्थ है। उसका उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।
एक लाख में एक बच्चा पैदा होता है जुड़ा हुआ जुड़वां
मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक लाख में एक या दो बच्चा ऐसा जन्म लेता है जिनका शरीर आपस में जुड़ा हुआ होता है। उसे जुड़ा हुआ जुड़वां भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में एक इसी तरह का बच्चा जन्म लिया है।
बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में उस बच्चे के शरीर के विभिन्न अंगों की जांच की जाएगी। अगर दोनों शरीर के तमाम अंग अलग-अलग हुए तो दोनों शरीर को अलग-अलग किया जा सकता है। मेडिकल साइंस अब काफी विकसित हो चुका है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 78
-
13 May, 2025 135
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 428
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR
