
पलामू : जिले के अति नक्सल प्रभावित मनातू- चक रोड से शुक्रवार की सुबह चार लैंडमाइंस बरामद किया गया है । यह इलाका चतरा जिले से बिल्कुल करीब व बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है। बाद में झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर लैंडमाइंस को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में सुरक्षा बलों को गिदनी मोड़ के पास मुख्य सड़क में लैंड माइंस होने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित जगुआर के जवानों ने ने इलाके में सर्च अभियान चला कर लैंड माइंस को बरामद कर लिया ।
जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित संघटन भाकपा माओवादी 21 से 27 सितंबर तक अपना स्थापना सप्ताह मना रही है। इसे लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन सुरक्षाबलों की सक्रियता से इस मंसूबे को विफल कर दिया गया। बताया जाता है कि लैंडमाइंस कुछ दिनों पहले ही लगया गया था ।पूरे इलाके में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मनातू- चक रोड अति नक्सल प्रभावित रहा है । करीब 14 किलोमीटर इस मार्ग पर पिछले एक दशक में 50 से अधिक लैंडमाइंस मिले हैं । कई बार सुरक्षाबलों पर हमला हुआ है ।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 79
-
13 May, 2025 136
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 429
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
