10 Sep, 2020
अनुमंडल मुख्यालय श्रद्धा पूर्वक मनाया गया जीवीपुत्रिका का पर्व
admin Amaresh Kumar Vishwakarma

बंशीधर नगर:- जीवित्पुत्रिका का पर्व गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निराजल व्रत रखा, मछलियों का दर्शन कर दान दिया। शाम को मंदिराें में विधि-विधान से पूजा कर पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। बाद में घर की साफ-सफाई कर नहा-धोकर पूरे दिन निराजल व्रत रखा।शाम होते ही हाथों में पूजन की थाली लिए माताएं ़परिवार के साथ अहीरपुरवा स्थित काली मंदिर में हंहो मोड़ स्थित मंदिर में और बांकी नदी के घाटों पर पहुंची और जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। वे शुक्रवार की सुबह व्रत का पारण करेंगी। पंडित राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत में बिना जलन के रहती है सभी माताए उनका पुत्र दीर्घायु होते हैं। उन्होंने बताया कि मुनिराज धोने की बात सुनकर द्रोपति ने युद्ध एक प्रकार के को तो होठों पर हुआ और पूर्वा सैनी स्त्रियों को बुलाकर उनकी साथिया व्रत किया।



  • VIA
  • Amaresh Kumar Vishwakarma




ads

FOLLOW US