
सच्चे गुरु वही जो शिष्यों को सर्वगुण सम्पन्न बनाने का कार्य करें : अविनाश देव
मेदिनीनगर :- मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में स्वर्गीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती सह शिक्षक दिवस सांकेतिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व भारत के पूर्व राष्ट्रपति सह भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड सदस्य अविनाश देव ने कहा कि सच्चे गुरु वही होते हैं जो शिष्यों को सर्वगुण सम्पन्न बनाने का कार्य करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि गुरु शिशुओं को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, इसलिए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता का भी दर्ज़ा दिया गया है। मौके पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तोहफा देकर उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, उप प्रधानाचार्य एसबी साहा, सुधांशु सर, एन. एन. मिश्रा, रहमान सर, उत्कर्ष देव, मदन सर, अभिषेक सर, अचला मिस, निकिता मिस, एस. के. साहा, राम पांडे, श्याम पांडे, अर्जुन सर, जे. पी. सर, नेहा, रिजवाना मिस, अरविंद सर, रविंद्र सर, मनोज सर, यशवंत सर, मनीष सर, अब्दुल्ला सर, आई. बी. एन. वर्मा, सिनिधि आदि ने सराहनीय भूमिका अदा की।
- VIA
- Praphul Giri

-
13 May, 2025 85
-
13 May, 2025 138
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 432
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

COUNTRY
