
श्री बंशीधर नगर:- श्री बंशीधर नगर,नगर पंचायत का वार्ड संख्या पांच के नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं से बंचित है।इस वार्ड के कई टोलो में पेयजल की समस्या है वही इस वार्ड के नागरिक एक अदद सड़क के लिए मोहताज है।कई टोलो में लोग पगडंडी से होकर आते जाते है।इन समस्याओं की ओर न तो पूर्व के जनप्रतिनिधियों का ध्यान गया और न नगर पंचायत बनने के बाद नगर पंचायत के प्रतिनिधि व अधिकारियों का।नगर पंचायत के चुनाव के समय नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लगभग सभी उम्मीदवारों ने नगर पंचायत क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने,नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का वायदे किये थे लेकिन चुनाव सम्पन्न होने के बाद वे जनता से किये सारे वायदे लगता है कि भूल गए।सड़क नही रहने के कारण लोगो को वार्ड संख्या 5 के विभिन्न टोलो पर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। :- सड़क नही होने से परेशान वार्ड की एक महिला सुमित्री देवी ने अपने घर के निकट स्वयं मेहनत कर सड़क बनाने को ठानी है।सुमित्री देवी ने बताया कि उनके घर के निकट वन विभाग द्वारा ट्रेंच खोदा हुआ है,जो झाड़ियो से पूरी तरह ढक गया है।वहां से आने जाने के लिए पगडंडी है,लोग जब उस टोले से गुजरते हैं तो पगडंडी से जाना पड़ता है।रात्रि के समय खोदे गए ट्रेंच में लोगो के गिरने का खतरा बना रहता है।इसलिए उक्त महिला अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर उक्त खोदे गए ट्रेंच को भरकर रास्ता बना रही है।यह रास्ता गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तक जाती है।सुमित्री देवी ने बताया कि रात के समय इस रास्ते मे यदि कोई गिर जाए तो उन लोगो की परेशानी बढ़ जायेगी।लोगो को आने जाने में परेशानी नही हो,इसे देखते हुए वह सड़क बनाने के कार्य मे लगी है।यो तो पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकांश सड़को की स्थिति दयनीय है।
- VIA
- Amaresh Kumar Vishwakarma

-
13 May, 2025 92
-
13 May, 2025 144
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 434
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
