
पलामू : कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए पहले सिर्फ स्मार्टफोन उपभोक्ता ही आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ले सकते थे। लेकिन अब आरोग्य सेतु आइवीआरएस सेवा शुरू की गई है। इससे सीधे तौर पर फीचर फोन व लैंडलाइन उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। उपायुक्त डा. शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि इसके लिए उपभोक्ताओं को टॉल फ्री नंबर 1921 पर सिर्फ एक बार मिस कॉल करना है।
इसके बाद यूज़र्स के पास कॉल बैक कर उनके सेहत से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। सवालों के जवाब के आधार पर व्यक्तियों को एसएमएस भेजकर उनके हेल्थ स्टेटस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। बताया कि आरोग्य सेतु की तरह ही यह सेवा भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए जवाबों के आधार पर प्राप्त जानकारी को आरोग्य सेतु एप के डेटाबेस में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद से यूजर्स को हेल्थ से जुड़े अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे।
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 332
-
16 May, 2025 334
-
16 May, 2025 141
-
14 May, 2025 5423
-
14 May, 2025 201
-
13 May, 2025 326
-
24 Jun, 2019 5653
-
26 Jun, 2019 5481
-
14 May, 2025 5423
-
25 Nov, 2019 5347
-
22 Jun, 2019 5109
-
25 Jun, 2019 4739
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
