पलामू : पति और पत्नी के बीच विवाद आम बात होता है शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां पति पत्नी के बीच विवाद ना होता हो, पर उस विवाद के बीच कभी कभी ऐसा हो जाता है जिसे सुनने के बाद बस जुबान से एक ही बात निकलती है. घोर कलयुग आ गया है. ऐसी ही घटना फिर सामने आई है जो पलामू को शर्मसार करती है. पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देती है. जरा सोचिए जिस पत्नी ने सात फेरे लेकर पति के साथ जन्म तक साथ निभाने का वादा किया. उसी ने बड़ी निर्ममता से पति के सर को धड़ से अलग कर दिया. लावारिस अवस्था में झाड़ी में पडा हुआ धड़ देखकर पुलिस भी शव का पहचान करने में नाकाम रही. लेकिन आसपास के सूत्रों से पता चला की चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव का दशरथ साहू लापता है और जब दशरथ साहू की पत्नी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जो सच सामने आया उसे जान अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी के पैरों तले जमीन खिस्क गयी, जादू टोना ओझागुनी करने वाली दशरथ साव की पत्नी अपने भाइयों के सहयोग से घरेलू विवाद में अपने पति का गला काट कर नृशंस हत्या कर डाली. उसी की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सर झाड़ी से बरामद किया गया घटना में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी और अन्य नुकीले हथियार भी बरामद कर लिए गए. आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है दशरथ साहू की पत्नी ओझा गुनी का काम करती थी जो उसे पसंद नहीं था और इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहता था और इसी बात को लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर डाली.
- VIA
- Admin
-
26 Apr, 2024 69
-
19 Apr, 2024 419
-
16 Apr, 2024 445
-
16 Apr, 2024 416
-
15 Apr, 2024 693
-
14 Apr, 2024 189
-
26 Jun, 2019 4141
-
25 Nov, 2019 4094
-
24 Jun, 2019 3934
-
22 Jun, 2019 3563
-
25 Jun, 2019 3364
-
23 Jun, 2019 3252