लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरमुसी गांव में संदिग्ध अवस्था मे एक महिला का शव बरामद हुआ है. फांसी के फंदे पर झूल रही महिला की शादी 2011 में मुरमुसी के ब्रम्हदेव राम से हुई थी. बृहस्पतवार की रात महिला का शव घर मे ही फंदे से झूलता हुआ मिला. जिसमे बाद पूरे गांव में खबर फैल गयी. मृतिका के पिता अगस्त राम ने उसके देवर तीर्थ राम पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता ने लेस्लीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है जिसमे उसने बताया है कि तीर्थ राम शादी के बाद से ही उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता था और लगातार छेड़छाड़ करता था. जिसकी शिकायत कई बार मृतिका ने अपने परिजनों से की थी. हालांकि मामले को तूल ना देकर सामाजिक डर से दबा दिया जाता था. लेकिन महिला की मौत के बाद पिता ने जो आरोप लगाए हैं वो वाकई रिश्ते को शर्मशार करने वाली है, हालांकि पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.
- VIA
- Admin
-
26 Apr, 2024 81
-
19 Apr, 2024 419
-
16 Apr, 2024 447
-
16 Apr, 2024 418
-
15 Apr, 2024 693
-
14 Apr, 2024 189
-
26 Jun, 2019 4142
-
25 Nov, 2019 4095
-
24 Jun, 2019 3936
-
22 Jun, 2019 3563
-
25 Jun, 2019 3365
-
23 Jun, 2019 3252