02 Oct, 2019
बेटियों को बचाने निकली 7 साल की रौशनी, भ्रूण हत्या के खिलाफ छेड़ा अभियान
admin Admin

मेदिनीनगर :- यूँ तो भ्रूण हत्या के खिलाफ सरकार, सरकारी तंत्र समेत कई संस्थाएं लगातार जागरूकता अभियान समेत कड़े नियम कानून भी सख्ती से लागू करवा रही है...बावजूद अभी भी कई बार ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं.. ऐसे में महज 7 साल की रौशनी का प्रयास काबिले तारीफ है , जो बिहार झारखंड के अलग अलग हिस्सों में जाकर लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक कर रही है...पटना की रहने वाली रौशनी फिलहाल पलामू में है और पलामू के कई हिस्सों में गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है.. पलामू में रौशनी को यहां के युवा कलाकारों का  साथ मिल रहा है, मृत्युंजय मौर्या ,शशि श्रीवास्तव समेत अन्य कलाकार रौशनी की इस मुहिम का हिस्सा बन लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं..



  • VIA
  • Admin



LEAVE A COMMENT


FOLLOW US