
मेदिनीनगर :- वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने आज सुदना स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महान देशभक्त एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वाईजेकेएसएफ के सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर वाईजेकेएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री पूरे भारत के लिए पूज्यनीय है एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान अविस्मरणीय हैं। जिला सचिव श्रवण कुमार सिंह ने कहा आज महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। जे एस कॉलेज के अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा उनके योगदान को स्मरण करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जीएलए कॉलेज के अध्यक्ष विकास यादव ने कहा राष्ट्र की ये महान विभूतियां सदा अमर एवं प्रासंगिक रहेंगी। कार्यक्रम में वाईजेएसएफ के प्रिंस सिंह, श्रवण सिंह, आकाश सिंह, शुभम , विकाश यादव, कबीर अश्विक, विकाश मेहता, आनंद, मोनू, कुंदन, मोहित,रौशन,
अनुराग, आदित्य, रितेश, प्रफुल्ल, मोहित साव, अश्विनी, विश्वजीत, गौतम एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 162
-
07 Jun, 2025 47
-
06 Jun, 2025 46
-
06 Jun, 2025 78
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5435
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
