
मनिका : मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने रविवार को मनिका प्रखंड के सिजो गांव में बन रहे डिग्री कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में संवेदक को गुणवत्तापूर्ण जल्द काम पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही इसी वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। विधायक ने निरीक्षण के दौरान सड़क, नाली, सोख्ता एवं बिजली की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं कॉलेज के पूर्वी छोड़ पर बाउंड्री वाल को और ऊंचा करने का निर्देश संवेदक को दिया गया। विधायक ने बताया कि मनिका प्रखंड में कॉलेज खुलने से यहां के बच्चों को बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में जल्द ही पौधारोपण भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य महेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, भरत प्रसाद मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 137
-
07 Jun, 2025 28
-
06 Jun, 2025 36
-
06 Jun, 2025 65
-
05 Jun, 2025 39
-
02 Jun, 2025 120
-
14 May, 2025 5752
-
24 Jun, 2019 5746
-
26 Jun, 2019 5569
-
25 Nov, 2019 5431
-
22 Jun, 2019 5205
-
25 Jun, 2019 4818
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
